फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 20 लाख ऐंठ कर रातोंरात कंपनी फरार, 750 बेरोजगार हुए ठगी का शिकार, तहरीर दी

Wed, 06 Jan 2021 09:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
बांदा जिले के तिदंवारी में 2500 रुपये जमा कराकर एक लाख रुपये लोन देने का झांसा देने वाली कंपनी 750 लोगों से तकरीबन 20 लाख रुपये वसूलकर चंपत हो गई। कार्यालय में ताला लटका है। ठगी का शिकार हुए लोगों ने थाने में कंपनी मैनेजर के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पपरेंदा रोड पर कार्यालय खोलकर एक कंपनी ने पांच-पांच बेरोजगारों के ग्रुप बनाकर उसमें एक हेड बनाया था। इन सभी से 2500-2500 रुपये जमा कराकर कहा था कि पहली जनवरी 2021 को उनके खाते में एक लाख रुपये आ जाएगा।

2 जनवरी को बेरोजगारों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस कंपनी के मैनेजर समेत स्टाफ को थाने ले आई। यहां प्रबंधक ने 6 जनवरी तक सभी के खातों में एक-एक लाख रुपये आने का वादा किया लेकिन 6 जनवरी को कंपनी संचालक रातोंरात कार्यालय में ताला डालकर फरार हो गए। प्रबंधक के दोनों मोबाइल नंबर भी बंद हैं।
विज्ञापन


युवाओं ने बुधवार को थाने में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। इनमें शिवकुमार, तुलसी प्रसाद, उमाशंकर, फू लचंद्र, अवधराज, राजेंद्र, अवधेश, शिवशरण, राजेश, बेला देवी, जगरूप, योगेंद्र, सुशील, रामबाबू, छाया, वंदना आदि शामिल हैं। थाना निरीक्षक जाकिर हुसैन ने बताया कि जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें