फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 75 पूर्व सैनिकों के जिम्मे होगी अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। जिला महिला व पुरुष अस्पतालों में जल्द पूर्व सैनिकों को ड्यूटी लगाई जाएगी। पूर्व सैनिक अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा करते नजर आएंगे। शुरुआत में 75 पूर्व सैनिक को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बता दें कि पूर्व में ठेका कर्मियों के पास सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, लेकिन वे सही ढंग से कार्य नहीं कर सके।
विज्ञापन

एक अप्रैल से उन्हें सेवा से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद जिले के सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पूर्व सैनिकों के हवाले किए जाने का निर्णय लिया गया। इनमें कुछ पूर्व सैनिकों की पत्नियां भी शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि पुरुष जिला अस्पताल में 29, महिला अस्पताल में 14 व 100 शैय्या अस्पताल में चार पूर्व सैनिकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।
बाकी सीएचसी में तैनात किए जाएंगे। महिला जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अनिल कुमार के मुताबिक पूर्व सैनिकों की नियुक्ति पूर्व जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के तहत की जाएगी। इसके लिए उनसे बात की जा रही है। एक सप्ताह में पूर्व सैनिकों की सरकारी अस्पतालों में तैनाती कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें