फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन 72 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा, 1594 हुए शामिल

Fri, 20 Feb 2026 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। यूपी बोर्ड की चल रही परीक्षा के दूसरे दिन गुरुवार को सुबह व शाम पाली में होने वाली परीक्षा के लिए 1666 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इनमें 1594 ने उपस्थित होकर परीक्षा दी, जबकि 72 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

पहली पाली में सुबह 8:30 बजे से हाईस्कूल की कंप्यूटर विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 334 परीक्षार्थियों में 328 ने परीक्षा दी है, जबकि पांच बालक, एक बालिका अनुपस्थित रही। वहीं सुबह पाली में इंटरमीडिएट की रेडियो, रंगीन टीवी व टंकण विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 256 परीक्षार्थियों में 14 अनुपस्थित रहे और 242 ने उपस्थित होकर परीक्षा दी।
शाम की पाली में दोपहर दो बजे से शाम 5:15 बजे तक हाईस्कूल में सिलाई विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत छह बालिकाओं में सभी ने परीक्षा दी। इसके अलावा इंटरमीडिएट की नागरिक शास्त्र विषय की परीक्षा में 1070 परीक्षार्थियों में 52 ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 1018 ने परीक्षा दी। डीआईओएस बृज भूषण चौधरी ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र से नकल की सूचना नहीं प्राप्त हुई है। इस दौरान केंद्रों पर सचल दल, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट निगरानी करते रहे। वहीं केंद्रों और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम से परीक्षा कक्ष पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें