फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 किलो गोमांस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
50 किलो गोमांस के साथ दो को दबोचा, तीन फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अजीतमल (औरैया)। अपराध और गोकशी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुरादगंज चौकी प्रभारी ने छापेमारी कर दो लोगों को 50 किलो गोमांस समेत दबोच लिया। वहीं, तीन लोग मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

कोतवाली अजीतमल प्रभारी अरविंद कुमार सिंह के निर्देश पर रविवार को देर रात मुरादगंज चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार शर्मा अपने हमराही मनीष शर्मा, सुधीर सिंह भदौरिया, प्रमोद यादव आदि के साथ जब गश्त पर थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली की दलेलनगर गांव में कन्नू के घर पर गोकशी की जा रही है। चौकी प्रभारी ने पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर घर पर छापा डाला, मौके से 50 किलो गोमांस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तीन लोग मौके से भाग निकले। पकड़े गए लोगों से पूछताछ में उन्होंने अपने नाम नदीन पुत्र कलीम व कन्नू पुत्र हनीफ निवासीगण दलेलनगर बताया। मौके से भागने वालों के नाम रवि पुत्र साबू, कमाल पुत्र कलाम, निहाल पुत्र फरमान निवासीगण दलेलनगर बताए। कोतवाली पुलिस ने गोवध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें