फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर दिया लिफ्ट, बदमाश ने बाइक लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
डेरापुर। थाना क्षेत्र के मुंगीसापुर कस्बे में बाइक पर लिफ्ट देना बाइक सवार को महंगा पड़ गया। लिफ्ट लेकर बैठे बदमाश ने मारपीट कर बाइक लूटकर फरार हो गया। हालांकि पीड़ित ने मैजिक में बैठकर बदमाश का सिकंदरा तक पीछा करने के बाद पकड़ लिया लेकिन बाइक बदमाश का अन्य साथी लेकर भाग गया। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश से पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

नंथू गांव निवासी रणजीत ने पुलिस को बताया कि वह कांधी गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल डलवाने जा रहा था। मुंगीसापुर में एक युवक मिला, उसने हाथ देकर बाइक में बैठाने की गुजारिश की। उसने उसे बैठा लिया तो वह कुछ दूर चलते ही पीछे से मारपीट करने लगा। उसे उतारने के लिए उसने बाइक रोकी। इस पर वह धक्का देकर गिराने के बाद बाइक लेकर फरार हो गया। पीछे से आ रही मैजिक में सवार होकर उसका पीछा किया। सिकंदरा में उसे ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया। इस बीच सिकंदरा में पहले से मौजूद उसका साथी बाइक लेकर फरार हो गया। दिन-दहाड़े बाइक लूटे जाने की घटना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपना नाम सरमन सिंह निवासी अलियापुर मंगलपुर बताया है। थानाध्यक्ष रामबहादुर पाल ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें