इटावा। भरथना स्टेशन के पूर्वी आउटर पर मंगलवार देर रात को शिवगंगा एक्सप्रेस की चपेट में आने से पांच गायों की मौत हो गई। किसानों के गायों को खदेड़ने से यह हादसा हुआ। 20 मिनट तक ट्रैक बाधित होने से आने वाली ट्रेनों को आउटर पर रोका गया। बाद में ट्रेन का संचालन चालू किया हो सका।
मंगलवार रात 11 बजकर 9 मिनट पर दिल्ली से कानपुर जाने वाले शिवगंगा एक्सप्रेस 2560 की चपेट में आने से पांच गायों की मौत हो गई। हादसे से ट्रैक जाम हो गया। इसके पीछे लिछवी एक्सप्रेस 4006 समेत मालगाड़ियों को आउटर पर रोका गया।