फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी मिलने पर नायब नाजिर को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने मंगलवार को सदर तहसील का निरीक्षण किया। चकबंदी कार्यालय, कारागार, तहसील आवास व परिसर में गंदगी मिलने पर नायब नाजिर खालिद महमूद को निलंबित कर दिया। दस्तावेजों के सही ढंग से रखरखाव करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने तहसील परिसर के अभिलेखागार संग्रह, नजारत, संग्रह अनुभाग, सहायक चकबंदी कार्यालय, कारागार, तहसीलदार आवास को देखा। राजस्व लेखाकार उस्मान खान को निर्देश दिया कि बकायेदारों की आरसी अलग-अलग मदवार तीन दिन में जारी की जाएं। रजिस्टर नंबर चार को देखा। इसमें डब्लूबीएन व सभी एडब्लूबीएन की कार्यशैली ठीक न मिलने पर उन्हें प्रतिकूल प्रविष्टि दी और तीन दिन में सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए। भूलेख कार्यालय में बुकलेट अव्यवस्थित ढंग से रखी मिली। इस पर एओ अनीता श्रीवास्तव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। उन्होंने तहसील परिसर के पीछे खाली पड़ी जमीन में स्टैंड बनाने के निर्देश दिए। कानूनगो रजिस्टार कार्यालय में अधिष्ठान लिपिक जया त्रिपाठी की सर्विस बुक में इंट्री न मिलने पर नाराजगी जताई और तीन दिन में इंट्री करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम जेपी गुप्ता, एसडीएम सदर प्रेम प्रकाश तिवारी, तहसीलदार विदुषी सिंह भी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें