फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में किसान पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कमासिन थाना क्षेत्र के बंथरी गांव में खेत की रखवाली कर रहे किसान सुरेश (55) पुत्र शिवकुमार को गांव के ही हमलावरों ने लाठी व बर्छी मारकर घायल कर दिया। हालत गंभीर होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया है। सुरेश का कहना है कि प्रधानी के चुनाव में उसकी भाभी चुनाव लड़ रही थी। इसी को लेकर हमलावर रंजिश मानते थे।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष रामकेवल पटेल का कहना है कि रिपोर्ट के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर, अतर्रा कस्बा निवासी अखिलेश कुमार ने थाना पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह सोमवार को मोबाइल पर दोस्त से बात करता हुआ जा रहा था कि बिसंडा रोड पर दो बाइक सवारों ने उसका मोबाइल खीच लिया और भाग गए। शोर मचाने पर लोग दौड़े लेकिन दबोचने में असफल रहे। पुलिस जांच कर रही है।?ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें