फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के नलकूप से 20 लाख की अवैध शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधान के नलकूप से लाखों की अवैध शराब बरामद
विज्ञापन

सक्रिय गैंग की शराब, पिकअप में लदवा ले गई पुलिस
अपना दल के पूर्व जिलाध्यक्ष का नलकूप
अमर उजाला ब्यूरो
अमौली (फतेहपुर)। चांदपुर थाना क्षेत्र के धमना खुर्द गांव के प्रधान व अपना दल के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल के नलकूप में छापेमारी कर पुलिस लाखों की शराब बरामद की है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की एक टीम कानपुर रवाना हुई है। शराब को जब्त किया है। शराब छिपाने के कुछ दूसरों अड्डों की जानकारी पुलिस को है।
विज्ञापन

चांदपुर थानेदार कैलाश नाथ धमना खुर्द प्रधान के नलकूप से 567 पेटी देशी अवैध शराब बरामद की। एक पेटी में करीब 48 क्वार्टर होते हैं। कुछ 27 हजार 216 क्वार्टर शराब मिली। जिसकी बाजार में कीमत करीब बीस लाख होती है। शराब तस्करी का मास्टमाइंड थाने के अमौली कस्बे का बताया जा रहा है। करीब पांच साल से आरोपी गैंग का सक्रिय है। पहली बार कबाड़ की दुकान से उसका भारी तादाद में माल पकड़ा गया था। उसके बाद कल्यानपुर समेत कई थानों में माल पकड़ा जा चुका है। एक पखवारे पहले बिंदकी पुलिस की धरपकड़ में अवैध शराब के गिरोह में शामिल आरोपियों में उसे फरार घोषित किया था। छापेमारी में पकड़ी शराब को पुलिस तीन पिकअप से गोपनीय स्थान पर ले गई। गांव में कानपुर के लालबंगला पुलिस के आने की चर्चा रही है। गैंग के मास्टरमाइंड के तार कानपुर संचेडी में नकली शराब पीने से मौत के प्रकरण से जुड़े होने की पुलिस आशंका जाहिर कर रही है। प्रधान सत्यनारायण पटेल ने बताया कि उनका बरामद शराब से कोई मतलब नहीं है। पुलिस ने घर में रात को छापेमारी की थी। वह घर में नहीं थे। इसी वजह से दरवाजे नहीं खोले गए। राजनैतिक कारणों से पुलिस शराब बरामदगी नलकूप से दिखा रही है। एसओ कै लाश नाथ ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिसके बाद मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें