फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की खरीदारी कर लौट रहे थे, लुटे

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद।
विज्ञापन

शादी की खरीदारी कर लौट रहे परिवार से आठ लोगों ने तमंचा लगाकर जेवर और 50 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी और आठ लोगों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली क्षेत्र के पपियापुर गांव निवासी गुड्डू के परिवार में शादी है। वह रविवार शाम मां, भाभी और भाई के साथ शादी की खरीदारी करने कार से बाजार आए थे। नीबाचूअत मोहल्ले के पास उसने कार खड़ी की। जेवर व कपड़े खरीद कर वापस कार में बैठने लगे। तभी पीछे से आए आठ युवकों ने तमंचा लगाकर दो सोने की चेन, एक
विज्ञापन
विज्ञापन


जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी कुंडल, तीन अंगूठी, पायल, मंगलसूत्र व 50 हजार रुपये लूट लिए। गुड्डू ने शहर कोतवाली पहुंच कर नीबाचूअत निवासी सोनू वाजपेई, शिवम गुप्ता गैस वाले, स्पर्श तिवारी, दीवारी वाजपेई, नानू उर्फ नन्हू सक्सेना व तीन अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा।

शादी की खरीदारी कर लौट रहे थे, लुटे
तमंचे के बल पर जेवर व 50 हजार रुपये ले लिए, पीड़ित ने आठ लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें