फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन के दूसरे दिन भी आधे परीक्षक नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के चल रहे मूल्यांकन के दूसरे दिन रविवार को जीआईसी फतेहगढ़ स्थित मूल्यांकन केंद्र पर 87 डिप्टी हेड के स्थान पर 69 तथा 846 परीक्षकों के स्थान पर 505 परीक्षक ही मौजूद रहे। उपनियंत्रक एपी सिंह ने बताया कि रविवार को 8732 कापी मूल्यांकन के लिए परीक्षकों दी गई। जो डिप्टी हेड व परीक्षक अनुपस्थित है, उनकी सूचना बोर्ड भेजी जा रही है। रस्तोगी इंटर कालेज में इंटरमीडिएट की 3,29,742 उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने का लक्ष्य है। उपनियंत्रक प्रधानाचार्य संतोष त्रिपाठी ने बताया कि केंद्र पर 65 डिप्टी हेड के स्थान पर 46 तथा 601 परीक्षकों के स्थान पर 291 परीक्षक आए। इसकी सूचना भेज दी गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक कमलेश बाबू ने बताया कि डिप्टी हेड व परीक्षकों की संख्या पूरी कर तेजी से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कराया जाएगा।
विज्ञापन

मूल्यांकन के दूसरे दिन भी आधे शिक्षक नदारद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें