फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार के घर से 11 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मौधा गांव में दुकानदार के घर में दीवार के सहारे घुसे चोरों ने 11 लाख के जेवर और नगदी पार कर दी। इसके अलावा चोरों ने दो और घरों में चोरी और दो घरों में चोरी का प्रयास किया। एक ही रात में चोरी की इतनी वारदातों से लोगों में हड़कंप मचा है लेकिन पुलिस ने तहरीर मिलने के बावजूद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

गांव निवासी सुरेंद्र सिंह राठौर की घर में ही परचून की दुकान है। वह दूध डेरी भी चलाते हैं। शनिवार रात वह छत पर और पत्नी वंदना व बच्चे कमरे में सो रहे थे। देर रात चोर दीवार के सहारे उनकी छत पर चढ़े और सीढ़ी से नीचे उतरे। चोरों ने दो कमरों में रखे बक्सों, अटैचियों और अलमारी का ताला तोड़ दिया। इसमें से सोने चांदी के जेवर
विज्ञापन


और रुपये ले गए। चोरी की जानकारी सुरेंद्र के भाई को सुबह हो सकी। सुरेंद्र ने बताया कि चोर एक लाख रुपये और 10 लाख के जेवर ले गए। कुछ ही दूरी पर शक्ति सैनिक इंटर कालेज के प्रबंधक गजेंद्र सिंह का मकान है। यहां पर भी चोर छत से घर में घुसे और उनकी बहू के पर्स से छह हजार रुपये ले गए। इसके बाद गांव के पूर्व सैनिक लालबहादुर सिंह के घर में चोरों ने अलमारी तोड़ दी। वहां पर कुछ न मिलने पर चले गए। गांव के गीतेंद्र सिंह के घर पर चोर घुस आए। चोरों ने जैसे ही अलमारी खोला तो गीतेंद्र की मां सरलादेवी जाग गई। शोर मचाने
विज्ञापन


पर चोर भाग निकले। इसके अलावा पड़ोसी गांव अरसानी निवासी रामसिंह के मकान में चोर बाउंड्रीवाल फांद कर घुस आए। चोरों ने कमरों में रखे बक्से और अटैचियां तोड़ दी। यहां से चोर सोने चांदी के जेवर और रुपये ले गए। सुबह बेटे अंकित और मनु को इसकी जानकारी हुई। रामसिंह ने बताया कि चोर उनके यहां से 15 हजार रुपये और 35 हजार के जेवर ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ितों ने तहरीर दी। हालांकि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
दुकानदार के घर 11 लाख की चोरी
- तीन घरों में चोरी और दो घरों में चोरी के प्रयास, तहरीर के बाद भी पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें