फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामान समेत ट्रक लूटा, चालक को बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल (फर्रुखाबाद)। स्कार्पियो सवार सशस्त्र बदमाशों ने गाजियाबाद से परचून का सामान लोडकर गोरखपुर जा रहे ट्रक को रोक लिया। सामान समेत ट्रक लूट कर चालक को बंधक बनाकर अपने साथ ले गए। दो दिन बाद चालक को कंपिल थाना क्षेत्र में सड़क किनारे फेंक कर भाग गए। ग्रामीणों की मदद से थाने पहुंचे चालक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


जिला सीतापुर थाना खैराबाद के गांव मुंशीपुरवा निवासी सुधीर यादव ट्रक का मालिक है। वह खुद ही ट्रक चलाता है। 10 मार्च को सुधीर गाजियाबाद से परचून का सामान ट्रक पर लोड कर गोरखपुर के लिए निकला था। 11 मार्च की रात जब वह जिला मैनपुरी के थाना भोगांव के इलाके से गुजर रहा था। इस बीच स्कार्पियों सवार

सशस्त्र बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रक को रोक लिया। चार सशस्त्र बदमाशों ने चालक को तमंचा लगा कर उसे केबिन से बाहर न निकलने की चेतावनी दी। एक बदमाश ट्रक को चलाता रहा। कुछ दूर जाकर बदमाशों ने उसे स्कार्पियों में डाल लिया। आंखों में पट्टी और हाथपैर बांध कर चालक को एक कमरे में दो दिनों तक बंधक बना कर रखा।
विज्ञापन


मंगलवार रात बदमाशों ने थाना कंपिल के गांव शेखपुर के खेतों में फेंक कर फरार हो गए। किसी प्रकार सुधीर ने खुद को बंधन मुक्त किया। इसके बाद गांव जाकर ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने कंपिल थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पीड़ित को थाने ले गई। जहां पीड़ित ने घटना की जानकारी दी।


उसने बताया कि गाजियाबाद-गोखरपुर ट्रांसपोर्ट से परचून का सामान लोड कर गोरखपुर जा रहा था। इस बीच भोगांव के पास बदमाशों ने उसका ट्रक लूट ले गए। थाना प्रभारी महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने मामला भोगांव का होने के कारण पल्ला झाड़ लिया। थानाध्यक्ष का कहना था कि इस घटना की जानकारी ट्रांसपोर्टर को दी गई। उनके आने के बाद इन लोगों को भोगांव के लिए भेज दिया जाएगा। घटनास्थल भोगांव इलाके का है।
विज्ञापन


गाजियाबाद से परचून का सामान लादकर गोरखपुर जाने के लिए निकला था
स्कार्पियो सवार सशस्त्र बदमाशों ने सीतापुर निवासी चालक को बंधक बनाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें