फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आवाज के साथ खेत में 300 मीटर लंबी दरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। थानाक्षेत्र के गांव सराय अख्तियारपुर में गांव किनारे खेतों पर सोमवार शाम अचानक तेज आवाज के साथ जमीन दरकने की खबर से पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। यह घटना ग्रामीणों में कौतूहल का विषय भी बनी है। जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


गांव सराय अख्तियारपुर निवासी जावेद का गांव किनारे खेत है। सोमवार शाम तेज आवाज हुई और खेत की कई मीटर जमीन दरक गई। इसके अलावा मुजीब, जियालाल, मुन्नीलाल, उमाकांत, रामचंद्र आदि किसानों के बाग और खेतों की भूमि भी फट गई। भूमि फटने की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ खेतों की तरफ दौड़ पड़ी।

भूमि फटने से लोगों में कौतूहल के साथ ही दहशत का केंद्र भी रहा। खेत मालिक जावेद व अन्य ने बताया यह दरार करीब 300 मीटर लंबी और दो फिट तक चौड़ी है। वहीं लोगों ने इसकी गहराई करीब तीन फिट तक नापी। इस दौरान ग्र्रामीणों में जमीन में पानी की कमी व गैस बनने से जमीन फटने की चर्चाएं खास बनी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन दरकने के बाद से गांव में अफरातफरी का माहौल रहा। इन खेतों से सटे खेतों पर भी किसान मंगलवार जुताई कराने की हिम्मत नहीं जुटा सके।

-भूमि दरकने की खबर फैलते ही गांव के लोग हुए परेशान, किसानों ने नहीं की जुताई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें