फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: आग से इत्र की दुकान व गोदाम जला, छह दमकल ने 17 घंटे में पाया काबू, इमारत का कुछ हिस्सा ढहाया

Thu, 31 Dec 2020 12:21 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
कन्नौज: इत्र की दुकान में लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कन्नौज जिले में शहर के बड़ा बाजार में मुख्य मार्ग पर करीब सत्तर साल पुरानी इत्र की दुकान व गोदाम में शार्ट सर्किट से बुधवार की रात साढ़े 12 बजे आग लग गई। दमकल सत्रह घंटे बाद आग पर काबू पा सकीं। जिले के चार वाहनों के साथ ही कानपुर से अग्निशमन दल की भी मदद लेनी पड़ी।
विज्ञापन


नुकसान देखकर हालत बिगड़ने पर इत्र कारोबारी के भाई को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग से करोड़ों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। शहर के बड़ा बाजार में ऋषि मेहरोत्रा की लाला केदारनाथ खत्री एंड संस के नाम से दुकान व गोदाम है।

बुधवार की रात करीब साढ़े 12 बजे बंद दुकान में आग लग गई। तेज लपटों को देख पड़ोसियों ने शोर मचाया तो दुकान मालिक समेत पड़ोसी इकट्ठे हो गए। दमकल को सूचना दी। सबमर्सिबल चलाकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


करीब एक घंटे बाद दमकल पहुंची। आग की भीषण लपटें देख जिलेभर से दमकल वाहन मंगाए गए। सुबह तक आग न बुझने पर कानपुर से भी दो दमकल मंगाई गईं। आग देखकर इत्र कारोबारी के भाई राहुल मेहरोत्रा को तबीयत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

भीषण आग की सूचना पर एडीएम गजेंद्र कुमार, एसडीएम गौरव शुक्ला, कोतवाल विकास राय समेत अफसर मौके पर पहुंच गए। मुख्य अग्निशमन अधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि टीम ने गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आग पर काबू पाया। अभी तक शार्ट सर्किट से आग लगने की बात समझ में आ रही है। नुकसान का आकलन कारोबारी की ओर से अभी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें