फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: बरात का खाना खाने से 70 बीमार, पेट व सिर दर्द के साथ उल्टियां, वर-वधू पक्ष में मच गई खलबली

Sun, 30 May 2021 08:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

बरात का खाना खाने के बाद करीब 70 बराती व जनाती बीमार हो गए। पेट व सिर दर्द के साथ उल्टियां होने के कारण वर-वधू पक्ष में खलबली मच गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली के बहरौली गांव में बरात का खाना खाने के बाद करीब 70 बराती व जनाती बीमार हो गए। पेट व सिर दर्द के साथ उल्टियां होने के कारण वर-वधू पक्ष में खलबली मच गई। नजदीक के अस्पताल में आनन-फानन भर्ती कराया गया। जहां से उपचार के बाद सभी को घर जाने दिया गया। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य टीम ने दूषित पनीर व दही-बड़ा खाने से बीमार होने की बात कही है। शहर के राधानगर कोतवाली के मुचुआपुर गांव से शनिवार की शाम राकेश की बरात कोतवाली बिंदकी के बहरौली गांव आई थी। यहां पर द्वारचार के बाद बरातियों और जनातियों ने खाना खाया। इसके बाद उन्हें सिर दर्द और पेट दर्द की शिकायत हुई।

फिर भोर पहर एक साथ करीब 70 से अधिक लोगों को उल्टियां शुरू हो गईं। थोड़ी देर के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बीमारों में कुछ को खजुहा तो कुछ लोगों को बिंदकी सीएचसी लाया गया। कुछ को गांव में ही चिकित्सक बुलाकर दवा दिलवाई गई। उपचार के बाद सभी की हालत में सुधार आया। सभी घर चले गए। पीएचसी गोपालगंज की स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंचकर भी बीमार हुए लोगों का हाल जाना।
विज्ञापन


ये लोग हुए थे बीमार
राम किशन, भूरे, विजय बहादुर, लक्ष्मी, इंद्रपाल, राजेश, ज्योति, रामू, बाबूराम, राम सजीवन, छेद्दू, राम बाबू, फजीते, राजाराम, राम सागर, सुमन, ओम प्रकाश, राम किशोर, राम प्रसाद, रघुराई, मंजुला, छोटू, सोमदत्त, सुशील, मालती, सोम, सत्य, धमेंद्र, कामता, अशोक, मोहन, नंदनी, दीपक, राखी, धनराज, शीतलू, प्रधान अखिलेश, सचिन, गुलाब, संगीता, पूनम, सोनम, दामिनी, सत्यम, लकी, संकटपाल, शिवानी,राजू, दिनेश, अंशिका, शिखा, भोला, पायल, दयाराम, दीपक, पंकज, निशा, रानी, शिवकुमार, संतोष आदि बीमार हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें