फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्या भोज के बहाने 7 साल की बच्ची को घर से ले गया, फिर कलेजा निकालने वाले तांत्रिक को सौंपा!

Fri, 09 Jun 2017 08:23 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
कानपुर में बच्ची पर तंत्रमंत्र करते पकड़े तीन - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
कानपुर के पनकी इलाके की इस घटना ने हर मां-बाप के कलेजे में खौफ पैदा कर दिया है। दरअसल, यहां एक सात साल की बच्ची को कन्या भोज के बहाने बुलाया गया और फिर उसके साथ वो किया जिसे जान आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे...  
विज्ञापन

2 of 6
बच्ची खुशी और उसका भाई पवन - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
पनकी के गंगागज इलाके की इस घटना ने पूरे इलाके में दहला दिया। जानकारी के मुताबिक बच्ची खुशी की मां गोल्डी श्रीवास्तव के ससुर पनकी पावल हाउस में काम करते थे। यहां उनकी जान पहचान राममूर्ति कुशवाहा से थी। दोनों पहले अपने-अपने परिवार के साथ सरकारी आवास में रहते थे। गोल्डी के ससुर की रिटायरमेंट के बाद उन्हें सरकारी आवास छोड़कर गंगागज आना पड़ा।
 
विज्ञापन

3 of 6
पुलिस गिरफ्त में तांत्रिक बाबा - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
बाद में जानकारी मिली राममूर्ति की मौत के बाद उनके बेटे विनय को अपने पिता की नौकरी मिल गई है। एक दिन अचानक विनय गोल्डी श्रीवास्तव के घर पहुंचता है और उनकी बेटी खुशी(7) को कन्या भोज के लिए भेजने की बात कहता है। गोल्डी जानती थी कि विनय उनके ससुर के दोस्त का बेटा है इसलिए वो खुशी को साथ भेजने के तैयार हो जाती है लेकिन गोल्डी अपने बेटे पवन (11) को भी साथ भेज देती है। 
 

4 of 6
पुलिस थाने में मां और दोनों बच्चे - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
इसके बाद विनय दोनों बच्चों को अपने घर लेकर आता है। वह पवन को बाहर रुकने की बात कहकर खुशी को अंदर ले जाता है। जैसे ही विनय खुशी को घर के अंदर दाखिल करता है, पवन बाहर से भीतर का नजारा देख लेता है। पवन को दो बाबा भभूत लगाए बैठे नजर आते हैं। इस पर वह घबरा जाता है। थोड़ा समय बीत जाने के बाद जब वह चुपके से घर की एक खिड़की खोलकर देखता है तो उसके होश उड़ जाते है। अंदर बैठा तांत्रिक बच्ची को भभूत लगाकर तंत्रमंत्र में विलीन दिखाई दिया। 
 
विज्ञापन

5 of 6
बच्ची का भाई पवन - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
पवन यह देख अपने घर वापस दौड़कर आया और अपनी मां गोल्डी को ये सारी बात बताई। गोल्डी फटाफट मोहल्ले की औरतों को इक्ट्ठा कर मौके पर पहुंचती है। जैसे ही वे घर में दाखिल होती है उसे खुशी एक हवन कुंड में जल रही आग के सामने भभूत लगाए बैठी नजर आई। यह देख गोल्डी का कलेजा हिल गया। उसने मासूम खुशी को वहां से उठाकर अपने कलेजे से लगा लिया। इसके बाद पुलिस को इस पूरे प्रकरण की सूचना देकर आरोपियों को गिरफ्तार कराया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घटना के बाद पुलिस स्टेशन में महिला और बच्चे - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
इनमें विनय समेत,  बाबा सरोबन बाबा उर्फ भूतनाथ, आरओ बमोरी पीएस चुरकी जिला जालौन, आशुतोष कुशवाहा, पुत्र श्रीपाल सिंह, जरौनी, हरदोई शामिल है। तीनों से पुलिस इस संबंध में पूछताछ कर रही है। परिजनों ने जब बच्ची से पूछा तो उसने बताया कुछ कलेजा निकालने जैसी बात कर रहे थे जिससे बच्ची पूरी तरह अनभिज्ञ थी।   ​​
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें