दो घंटे तक घर नहीं लौटीं वृद्धा
पूरबपताई के फाटा का पुरवा निवासी रामदयाल पाल ने बताया कि उनकी मां उदवा देवी शुक्रवार को भदई अमावस्या पर अकेले घर से यमुना नदी में नहाने गई थीं। काफी देर तक उनके वापस नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरू की। परिजन और ग्रामीण तलाश करते हुए यमुना नदी के किनारे पहुंचे।
चप्पल और झड़ी देखकर नदी में उतरे युवक
नदी किनारे उदवा देवी की चप्पल और झड़ी रखी मिली। सामान मिलने के बाद परिजनों और ग्रामीणों को उनके नदी में डूबने की आशंका हुई। इसके बाद गांव के युवक नदी में उतरे और पानी में उनकी तलाश शुरू की। करीब एक घंटे तक खोजबीन करने के बाद ग्रामीणों ने वृद्धा को नदी से बाहर निकाल लिया।
वृद्धा को बाहर निकालने तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी श्रीप्रकाश सिंह ने बताया कि नदी से वृद्धा को बाहर निकालने के बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।