फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: 66 कॉलेजों ने आगे नहीं बढ़ाए छात्रवृत्ति के आवेदन, नोटिस जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छात्रवृत्ति योजना को लेकर जिले के कॉलेजों की गंभीर लापरवाही सामने आई है। 66 कॉलेजों ने अब तक एक भी छात्र का आवेदन आगे नहीं बढ़ाया है, जिससे उनकी छात्रवृत्ति संकट में पड़ गई है। इस पर मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) दीक्षा जैन ने नाराजगी जताते हुए संबंधित कॉलेजों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बुधवार को सीडीओ दीक्षा जैन की अध्यक्षता में नवीन सभागार में छात्रवृत्ति प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक हुई। इसमें सामने आया कि जिले में कुल 1.09 लाख छात्रों में से अब तक केवल 72,591 छात्रों के आवेदन ही आगे बढ़ाए जा सके हैं, जबकि 36,464 छात्रों की छात्रवृत्ति कॉलेजों की लापरवाही के कारण अटकी हुई है।

बैठक में विमला आईटीआई, कार्डियोलॉजी कॉलेज और मां विद्यावती रामऔतार महाविद्यालय समेत कई संस्थानों का कोई भी प्रतिनिधि नहीं पहुंचा। वहीं नारायण सिंह महाविद्यालय बरीगवां, जवाहरलाल नेहरू होम्योपैथिक कॉलेज, आईटीआई बिल्हौर सहित कई संस्थानों ने अब तक छात्रों का बायोमीट्रिक सत्यापन तक नहीं कराया है।
विज्ञापन


इसके अलावा विजन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, डीएवी कॉलेज और गवर्नमेंट लेदर इंस्टीट्यूट समेत कुल 66 कॉलेजों ने एक भी आवेदन निदेशालय को नहीं भेजा। सीडीओ दीक्षा जैन ने चेतावनी देते हुए कहा कि दिसंबर तक कॉलेज लॉगिन पर आने वाले सभी आवेदनों का तत्काल निस्तारण कर उन्हें आगे बढ़ाया जाए। यदि किसी छात्र की छात्रवृत्ति कॉलेज की वजह से रुकी तो संबंधित कॉलेज और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें