फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में पिता की मौत, पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिवली। कल्याणपुर रोड पर बुधवार रात ट्रक की टक्कर से कार सवार कानपुर निवासी पिता की मौत हो गई और पुत्र घायल हो गया। उसे कानपुर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। अन्य हादसे में कानपुर और बिजनौर जिले के युवक घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
भेवान के मूल निवासी श्रवण तिवारी (55) का कानपुर के गोविंद नगर में रहते हैं। बुधवार रात वह बेटे शिवम के साथ कार से गोविंदनगर जा रहे थे। कल्यानपुर रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने श्रवण तिवारी को मृत घोषित कर दिया गया। शिवम को कानपुर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। चौकी इंचार्ज अरुण कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिकंदरा प्रतिनिधि के अनुसार बिजनौर जिले के गाजीपुर भंङावर निवासी गौरव राजपूत (25) और कानपुर के श्याम नगर निवासी शशांक वर्मा (27) बाइक से कानपुर की ओर जा रहे थे। हाईवे पर पीतमपुर गांव के पास वाहन ने बाइम में टक्कर दी। इससे दोनों घायल हो गए। पुलिस ने प्राथमिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डाक्टर सादिक अली ने बताया कि दोनों की हालत गंभीर है। युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।


सड़क हादसे में पिता की मौत, पुत्र घायल
गंभीर हालत में कानपुर के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया
क्रासर
कानपुर के गोविंदनगर निवासी थे श्रवण तिवारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें