फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल शॉप व घर से तीन लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अलग-अलग थानाक्षेत्रों में चोरों ने मोबाइल शॉप व बंद घर को निशाना बना तीन लाख रुपये का माल पार कर दिया। पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



अचलगंज थानाक्षेत्र में बेथर के निकट पंजाब नेशनल बैंक के सामने सौरभ तिवारी की मोबाइल शॉप है। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने दुकान में सेंध लगी देख सौरभ को सूचना दी। चोरी की सूचना पर सौरभ ने जब दुकान खोली तो सामान बिखरा देखा। बेथर चौकी इंचार्ज अमर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की गई है। लगभग पचास हजार रुपये का माल चोरी हुआ है।

इसी तरह बारासगवर सथानाक्षेत्र के बैगुलाल खेड़ा निवासी सियाराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह परिवार समेत 25 दिसंबर 2018 को मुंबई चला गया था। 7 फ रवरी को जब वह घर लौटा तो उसे मुख्य गेट खुला मिला। घर के अंदर जब जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। सियाराम ने बाया कि चोर मां रामावती के जेवर, अलमारी में रखे दो लाख रुपये चोरी कर लिए। थाना अध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सियाराम ने तहरीर दी है। चोरी कब हुई इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-मोबाइल शॉप व घर से तीन लाख की चोरी
-अचलगंज और बारासगवर में हुई चोरी की घटनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें