फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई सिहरन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तीन दिन से तापमान में लगातार गिरावट होने से गलन बढ़ रही है, जिससे लोग ठिठुरने लगे हैं। मंगलवार को दिन भर चली सर्द हवाओं से लोगों का हाल बुरा रहा। रोडवेज बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर लोग अलाव तापते नजर आए।
विज्ञापन


रविवार को अधिकतम तापमान 22, न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सोमवार को गिरकर अधिकतम 21 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इसी तरह मंगलवार को भी सुबह से ही शीतलहर चलने लगी। पूरे दिन बादलों और सूरज के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। इसके चलते गलन बढ़ गई। सर्द हवाओं के चलने से मंगलवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 19 और न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सर्दी बढ़ने के चलते लोगों का हाल बुरा रहा। तापमान गिरने से गंगा नदी का पानी बर्फ सा ठंडा रहा। इस पानी में ही मकर संक्रांति पर्व को लेकर श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। शाम को लोग अलाव के पास तापते नजर आए।

हैरत की बात तो यह है कि इस बार नगर पालिका प्रशासन ने कुछ ही स्थानों पर अलाव जलवाए। इस वजह से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर पालिका के कर्मचारियों का कहना था कि अफसरों के निर्देश पर अन्य जगह अलाव जलवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि नगर पालिका फर्रुखाबाद और फतेहगढ़ युग्म नगरों में करीब दस-बारह स्थानों पर अलाव जलवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें