फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो पलटने से वृद्ध की मौत, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सजेती (कानपुर)। मकर संक्रांति के पर्व पर बेटी को ससुराल से विदा करवाकर घर लौट रहे एक वृद्ध की हादसे में मौत हो गई। जबकि, टेंपो पर सवार चार अन्य लोग घायल हो गए। सीएचसी से दो घायलों को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव बरीमहतैन निवासी राजाराम शर्मा (55) रविवार को अपनी बेटी गायत्री (30) को ससुराल राजपुर (कानपुर देहात) से विदा करवाकर घर लौट रहा था। घाटमपुर से वह टेंपो पर सवार हुआ। सवारियों ने बताया कि टेंपो बरीमहतैन निवासी फूलसिंह चला रहा था। रास्ते में उसने एक जगह टेंपो रोककर शराब पी। इसके बाद तेज रफ्तार में टेंपो को चलाने लगा। निबियाखेड़ा और बरीमहतैन गांवों के बीच टेंपो अनियंत्रित होकर रोड किनारे खड्ड में पलट गया। हादसा होते ही चालक टेंपो छोड़कर भाग निकला।
इधर, ग्रामीणों ने दौड़कर टेंपो को सीधा किया और उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल वृद्ध राजाराम को सीएचसी ले जाते समय रास्ते मौत हो गई। अस्पताल में परीक्षण के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि, टेंपो पर सवार राजाराम की बेटी गायत्री, राजेश (35) निवासी पचखुरा (सजेती) और रन्नो देवी (40) पत्नी चंद्रशेखर निवासी देवमई (फतेहपुर) समेत चार लोग घायल हो गए। सीएचसी घाटमपुर से राजेश और रन्नो देवी को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें