फतेहपुर। कुंभ के रूट डायवर्जन के लिए शुक्त्रस्वार को अर्द्धसैनिक बल आ गया है। रूट डायवर्जन के चिह्नित स्थान में शुक्त्रस्वार को अर्द्धसैनिक बल ने लोकल पुलिस के साथ भम्रण किया। थानों की पुलिस ने लोकल पुलिस के साथ उनकी तैनाती सुनश्चित की। प्रयागराज से पहले कुंभ के मौके पर हाईवे के चौडगरा मुरादीपुर और लखनऊ बाईपास चौराहे पर रूट डायवर्जन के इंतजाम किए गए हैं।
यातायात बाधित न हो इसके लिए वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था समेत काफी इंतजाम किए गए हैं। कुंभ मेले में जिले से भारी पुलिस बल की रवानगी की गई है। ला एंड आर्डर को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस की मौजूदगी रह गई। इन हालातों में अर्द्धसैनिक बल को यातायात व्यवस्था सुचारु रूप से संचालन में जिला प्रशासन के लिए मददगार होगा। सीओ सिटी केडी मिश्रा ने बताया कि दो कंपनी अर्द्धसैनिक बल के जवान आ चुका है। एक कंपनी अर्द्घसैनिक बल और आ रहा है। तैनाती, ठहरने और खाने पीने का का इंतजाम भी किया गया है। ब्यूरो
तैयारी पूरी, यात्रियों का रहा टोटा
फतेहपुर। कुंभ मेला पर रोडवेज प्रबंधन ने तैयारी पूरी कर ली है। परिवहन निगम ने प्रयागराज के लिए बसों का संचालन भी शुरू करा दिया गया है, लेकिन पूरे दिन यात्रियों का टोटा रहा। पर्याप्त सवारी न मिलने से वर्कशाप व बस अड्डा में बसें खड़ी रहीं। कुंभ का पहला शाही स्थान मकर संक्त्रसंति को है। प्रयागराज में स्नान करने वालों को परेशानी न हो, इसके लिए निगम ने दो पहले से बसों का संचालन शुरू करा दिया है।
कुंभ मेला में डिपो की 73 बसें लगाई गई हैं। एआरएम एमएल केशरवानी ने बताया कि मकर संक्त्रसंति व अमावस्या के एक दिन पहले भीड़ बढ़ने की संभावना है, लेकिन श्रद्धालुओं को असुविधा न हो। इसके लिए बसों का खड़ी करा दिया गया है। ब्यूरो