फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक पर मिला युवक का शव, नहीं हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। मगरवारा रेलवे स्टेशन के निकट डाउन ट्रैक पर शनिवार सुबह युवक का शव मिला। तलाशी में युवक की जेब से नासिक रोड से गोंडा स्टेशन तक का टिकट मिला है। इससे युवक के ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका है। जीआरपी ने शव की पहचान कराने की कोशिश की। मोबाइल लाक होने व आईडी में फोटो साफ न होने से पहचान नहीं हो सकी। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



कानपुर-लखनऊ रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह मगरवारा रेलवे स्टेशन के निकट ट्रैक किनारे एक युवक का शव मिलने की सूचना जीआरपी को दी गई थी। सुबह 10 बजे स्टेशन पहुंची जीआरपी ने तलाशी ली। इसमें युवक की जेब से एक वोटर आईडी कार्ड मिला। इसमें भगीराम (30) पुत्र सत्यबहादुर निवासी खरिगैरा जिला दैलेख नेपाल लिखा हुआ है। हालांकि आईडी में फोटो साफ न होने से पुलिस पहचान की पुष्टि नहीं कर सकी। जीआरपी को युवक की जेब से 3720 रुपये, एक मोबाइल व नासिकरोड से गोंडा तक का रेलवे टिकट मिला है।


इसमें कुशीनगर एक्सप्रेस में कोच नंबर एस 13 की बर्थ 62 का रिजर्वेशन है। कुशीनगर एक्सप्रेस शुक्रवार रात 12:40 बजे मगरवारा स्टेशन से क्रास हुई थी। आशंका है कि युवक इसी ट्रेन से गिरा है। जीआरपी एसओ संतोष राय ने बताया कि मृतक की जेब से मिले मोबाइल में लाक लगा है। इससे परिजनों से संपर्क नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


मेमू चालक ने ट्रेन में नहीं रखने दिया शव
शव पड़े होने की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने एलकेएम ट्रेन से शव को उन्नाव स्टेशन पहुंचाने का प्रयास किया। शव को ट्रेन में रखवाया लेकिन चालक ने ट्रेन से शव ले जाने से इनकार कर दिया। इसपर रेलवे पुलिस को शव को ट्रेन से उतरवाया तब ट्रेन मगरवारा स्टेशन से उन्नाव के लिए रवाना हुई। इस दौरान करीब दस मिनट तक ट्रेन रुकी रही।
विज्ञापन


-कुशीनगर एक्सप्रेस से गिरने की जताई जा रही आशंका
-मृतक की जेब से मिला गोंडा तक का रेलवे टिकट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें