फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धमाके के साथ फटा लीकेज सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। अकबरपुर स्थित एआरटीओ कार्यालय के पास गुमटी में चाय बनाने के दौरान गैस सिलिंडर में आग लग गई। आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदार ने जलता सिलिंडर हाईवे पर फेंक दिया। इससे अफरातफरी का माहौल बन गया। हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हो गया। कुछ ही देर बाद तेज धमाके के साथ सिलिंडर फटने से आसपास के लोगों दहशत फैल गई।
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय मुख्य गेट के पास ठेले व गुमटी में कई दुकानदार चाय व खान पान की सामग्री बचते हैं। मंगलवार दोपहर श्याम बाबू कुशवाहा गुमटी में छोटे गैस सिलिंडर से चाय पका रहे थे। इसी दौरान लीकेज होने से सिलिंडर धू-धूकर जलने लगा। इससे आसपास के दुकानदार भी घबरा गए। दुकानदार ने जलता सिलिंडर हाईवे पर फेंक दिया। सिलिंडर जलता देख हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। इसी दौरान तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया, जिससे आसपास के निवासियों में दहशत फैल गई। हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। इंस्पेक्टर उमाकांत ओझा ने बताया कि घटना की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें