फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 लाख की चेक बाउंस, चार के खिलाफ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कानपुर के तलाक महल निवासी एक फर्म के मालिक ने पांच महीने बाद दी गई 18 लाख की चेक बाउंस होने पर पिता उसके दो पुत्रों समेत चार पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने बिचौलिए पर चार और लोगों का करीब 7 लाख हड़पने की जानकारी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जाजमऊ स्थित अली कार्पोरेशन के मालिक मो. खालिद नादरी का कच्चे चमड़े का व्यापार है। खालिद के मुताबिक सदर कोतवाली के मोहल्ला आवास-विकास निवासी शमीम पुत्र इजहार चमड़े की दलाली करता है। 31 जुलाई को उसने चकेरी निवासी सुदर सिंह उसके बेटे अभिजीत इंद्रजीत से मुलाकात कराई।

उन्हें व्यापारी बताते हुए 34 लाख रुपये के चमड़े का सौदा कराया। पिता-पुत्रों ने खालिद नादरी को 4.50 लाख का कैश दिया। बाद में और रुपये देने की बात कही। उसके बाद पीड़ित ने कई बार इनकी तलाश की लेकिन वह नहीं आए। 30 अक्टूबर को बंथर के निकट पिता-पुत्र मिले और 9-9 लाख रुपये की दो चेक दीं।
विज्ञापन


पीड़ित जाजमऊ की इंडसइंड बैंक में चेक लगाईं तो वह बाउंस निकल गईं। फोन न मिलने पर सभी पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पीड़ित नादिर कादरी ने बताया कि दलाल शमीम इससे पहले भी चार और लोगों को शिकार बनाकर उनसे 7 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर चुका है।
मामले की विवेचना कर रहे एसआई अखिलेश तिवारी ने बताया कि अभी तक जांच में सभी फ्राड मिले हैं। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पूछताछ में सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन


- आरोपियों में पिता व दो पुत्रों सहित चार लोग शामिल
- बिचौलिए के जरिए खरीदा था 34 लाख रुपये का चमड़ा
- 4.50 लाख रुपये नगद और 18 लाख की दी थी चेक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें