फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी-माती मार्ग के निर्माण को लेकर किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रूरा(कानपुर देहात)। मैनपुरी-माती डबल लेन के अधूरे निर्माण कार्य को शुरू कराने को लेकर शनिवार को अकबरपुर रनियां सांसद व पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों ने संबंधित मार्ग का निरीक्षण किया। साथ ही इसे माती तक जोड़ने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि पूर्व सरकार में सैफई से कंचौसी तक डबल लेन रोड का निर्माण हो गया था, वहीं सरकार बदलने के बाद उक्त मार्ग का निर्माण कार्य नहीं हो सका। गत दिनों कंचौसी पहुंचे मुख्यमंत्री से क्षेत्रीय लोगों ने संबंधित रोड के निर्माण को लेकर प्रस्ताव सौैंपा था। इसकी स्वीकृति मिलने के बाद शनिवार को सांसद देवेंद्र सिंह भोले व लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अधिकारी आरके यादव व सहायक अभियंता वीरपाल सिंह, संतोष कनौजिया व सुरेन्द्र कुमार ने कस्बाई लोगों के साथ बैठक की। जिसमें कस्बा के नहर पुल तक दोहरी लाइन सड़क के निर्माण की संस्तुति मिलने के बाद नहर पुल से माती तक जाने की संभावनाओं को लेकर सलाह-मशविरा किया गया। कस्बावासियों के साथ हुई बैठक में संबंधित मार्ग को नहर पुल से तिगांई गांव होते हुए रूरा-अकबरपुर मार्ग पर पुन: संपर्क मार्ग को जोड़ने पर सहमति बनी। इस पर मौके पर मौजूद अधिकारियों ने संबंधित मार्ग को लेकर निरीक्षण भी किया। अधिशासी अधिकारी आरके यादव ने बताया कि संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का काम शीघ्र ही शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें