फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ ने जहर खाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। अलग-अलग घटनाओं में किशोर समेत छह ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देहात कोतवाली क्षेत्र के कलक्टर पुरवा में धर्मराज (11) पुत्र नंदराम ने डांट से नाराज होकर घर में जहर खा लिया।
एक अन्य घटना में पैलानी थाना क्षेत्र के चंदवारा गांव में शुभांगी (18) पुत्री बृजभान ने शनिवार को घरेलू विवाद के चलते घर में जहर खा लिया। उधर, छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के सामिनखेड़ा गांव में दुर्जी (65) पत्नी जागेश्वर ने शनिवार को शाम घरेलू विवाद से नाराज होकर जहर खाकर जान देने की कोशिश की। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मटौंध लाए।
विज्ञापन


प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक अन्य घटना में शहर के कटरा निवासी अर्चना (28) पत्नी राजन ने शनिवार को रात घरेलू कलह से क्षुब्ध होकर ससुराल में जहर खा लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दूसरी घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के करबई गांव में रंजना (18) पुत्री नत्थूलाल ने मां की डांट से नाराज होकर जहर खा लिया। एक अन्य घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के रेऊना गांव में चुन्नू (25) ने शनिवार को रात घरेलू विवाद से नाराज होकर जहर खाकर जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन


बबेरू। कोतवाली क्षेत्र के बेर्रावं गांव निवासी विजय बहादुर की 16 वर्षीय पुत्री सुमन ने रविवार को घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। उधर, कमासिन थाने के ओढ़की माफी गांव के तीरथ प्रसाद के पुत्र हिमांशु (15) ने परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर जहर खा लिया। दोनों को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

आठ ने जहर खाया, अस्पताल भर्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें