अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। दो माह से जेल में बंद एक बंदी की हालत बिगड़ने पर रविवार को जेल अधीक्षक ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना बिंवार के सायर गांव निवासी मुन्ना पट्टीदार पिछले 20 फरवरी को गांव में फायरिंग के विवाद के बाद से जेल में बंद है। बंदी की पत्नी सगुन ने बताया कि उसके पति को किडनी संबंधी तकलीफ पर जिला अस्पताल भेजा गया है।
उसे जेल के सिपाही शैलेश पांडेय व गजेंद्र भदौरिया ने भर्ती कराया है। वहीं चिकित्सक मनीष ने बताया कि बंदी शराब का लती है। इस कारण किडनी, गुर्दे व खून की कमी होने के कारण हालत बिगड़ी हैं। कहा कि उसकी जांच करने के बाद ही पता चलेगा। ब्यूरो