फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा घंटे देर से शुरू हुई वोटों की गिनती

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तीन निकायों की मतगणना को बने राजकीय बालिका इंटर कालेज मतगणना स्थल पर अव्यवस्थाएं हावी रही। कहीं काउंटिंग करने को टेबलों पर कर्मचारी नदारद रहे तो कहीं स्ट्रांग रूम से मतपेटिकाएं लाने के लिए लगाए गए कर्मचारी नदारद थे। इससे करीब 1 घंटा 20 मिनट देरी से मतगणना शुरू हो सकी।
विज्ञापन



मतगणना केंद्र राजकीय बालिका इंटर कालेज फतेहगढ़ में कराने को लेकर करीब पांच दिन से प्रशासनिक तैयारियां चल रही थीं। रविवार को मतगणना के दिन प्रशासनिक सभी तैयारियां धरी रह गई। निर्वाचन आयोग के आदेश पर सुबह 8 बजे से जिलाधिकारी मतगणना शुरू नहीं करा पाई। किसी टेबल पर गणना करने वाले कर्मचारी नदारद थे


तो किसी टेबल पर मतपेटिकाएं लाने वाले कर्मचारी नदाद थे। इस कारण 9.10 बजे डीएम ने स्ट्रांग रूम खुलवाया और मतपेटिकाओं को निकलवाने का काम शुरू कराया। 9.20 बजे टेबलों पर मतपेटिकाएं खोली गई और मतपत्रों की छटनी कर गिनने का काम शुरू हुआ। मतगणना की चरणवार घोषण की जानी थी। लेकिन किसी भी चरण की
विज्ञापन



घोषणा किए बगैर चरणवार मतपत्रों की गिनती का काम होता रहा। चरणवार घोषणा न होने से लोगों को चुनाव का रूझान नहीं मिल पाया। शाम को परिणाम और प्रमाण पत्र देने में भी अव्यवस्थाएं हावी रही। विजयी हुए सभासद का डाटा वेबसाइट पर लोड करने में अनदेखी बरते जाने के कारण देर शाम तक जीते सभासद प्रत्याशियों को काउंटिंग स्थल पर रूकना पड़ा।
विज्ञापन


सवा घंटे देरी से शुरू हुई मतगणना
कहीं काउंटिंग करने को कर्मचारी नहीं तो कहीं मतपेटिका लाने वाले नहीं
8 बजे की बजाए 9.20 बजे स्ट्रांग रूम से आनी शुरू हुई मतपेटिकाएं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें