फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलते मौसम में बढ़े डायरिया रोगी, 20 भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उरई। तेेज धूप व गर्मी के चलते जिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या पांच छह सौ से बढ़कर डेढ़ हजार तक पहुुंच गई है। गर्मी के कारण अब तो डायरिया ने भी पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। बुधवार क ो ही डायरिया के 20 मरीजों को भर्ती किया गया।

डाक्टरों की मानें तो अक्तूबर माह में ठंड की शुरुआत हो जाती है। इस वर्ष रही तेज धूप व गर्मी ने सभी का जीना मुहाल कर दिया है। खास तौर पर बच्चे, बुजुर्ग व महिलाओं का बुरा हाल है। जिला पुरुष अस्पताल की ओपीडी में अब तक 500 से 700 मरीज ही आ रहे थे।
विज्ञापन


पिछले तीन दिनों से बढ़ी गर्मी ने मरीजों की संख्या अचानक बढ़ा दी है। अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या 1600 से 1700 तक पहुुंच गई है। इतना ही नहीं अमूमन गर्मी के मौसम में फैलने वाले रोग डायरिया ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल में बुधवार को डायरिया के 20 मरीज भर्ती किए गए। अस्पताल में भर्ती इंद्रा नगर निवासी उत्तम ने बताया कि वे रात में एक जगह निमंत्रण में खाना खाने गए थे। रात में अचानक पेट में दर्द शुरू हो गया।
विज्ञापन


परिजनों ने सुबह अस्पताल में भर्ती कराया। इनमें उत्तम (35), संतोष (37), तखतरानी (48), चंद्रवती (42), सुशीला (48), शकुंतला (52), राकेश (25), सुधीर (14), स्वाती (9) आदि शामिल हैं। इनका इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें