अमर उजाला ब्यूरो
बांदा। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन ने अपने आंदोलन के छठवेें दिन शनिवार को धरना स्थल पर सफाई अभियान चलाया। महिलाओं ने सामूहिक रूप से विकास भवन परिसर में झाड़ू लगाई। यह भी कहा कि उनसे बेहतर सफाई कर्मचारी हैं जिन्हें सरकार से उचित मानदेय मिल रहा है।
धरना और झाड़ू अभियान में अध्यक्षता अर्चना सिंह (तिंदवारी) ने की। मंडल अध्यक्ष नीलम वर्मा ने कहा कि कुछ लोग मानदेय बढ़ जाने की बात कहकर उन्हें गुमराह कर रहे हैं। धरने में बेबी जमीला, मंजू, राधा, रेखा, अनुराधा, शशि, रेखा राजपूत, शबीना, रजिया, मीना, राजकुमारी, शकुंतला, सतरूपा, शारदा, रामसखी, लक्ष्मी वर्मा, मिथलेश, दुर्गावती, ज्योति तिवारी, राधा पटेल, प्रमिला, ज्ञानवती आदि शामिल रहीं।
----------