फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका से रेप में 15 साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बांदा। 11 वर्षीय बालिका के साथ दुराचार के जुर्म में अदालत ने आरोपी को 15 साल की कैद और 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई हैं।

अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने 16 अप्रैल 2015 को थाने में दुराचार की तहरीर दी थी। कहा था कि उसकी 11 साल की पुत्री शाम को शौच के लिए खेत गई थी। वापस लौटते समय पड़ोसी विष्णु पुत्र संतोष रैदास ने सूने घर में दुराचार किया। धमकाते हुए भाग निकला।
विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना के बाद आरोप पत्र दाखिल किया। अपर सत्र न्यायाधीश डीपीएन सिंह के समक्ष अभियोजन पक्ष ने आठ गवाह पेश किए।

न्यायाधीश ने मंगलवार को सुनाए फैसले में अभियुक्त को धारा 376 में 15 साल सश्रम कारावास और 15 हजार रुपये जुर्माना तथा धारा 506 व धारा 504 में एक-एक साल की कैद और एक-एक हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई। जुर्माना अदा न करने पर 26 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतान होगा। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।
विज्ञापन


- एक-एक हजार रुपये जुर्माना भी लगाया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें