फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई बहन को हुआ स्वाइन फ्लू 1

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। नवाबगंज ब्लाक के सिकंदरपुर गांव में सगे भाई बहन में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। गुरुवार देर शाम लखनऊ में जांच के बाद स्वाइन फ्लू की पुष्टि होते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम शुक्रवार को गांव पहुंचकर प्रतिरक्षण कराएगी।


नवाबगंज ब्लाक के सिकंदरपुर निवासी सुधीर मिश्रा का एक साल का बेटा रजत मिश्रा व दो साल की बेटी नीतिका मिश्रा को एक सप्ताह पहले बुखार आया था। परिजन गांव में बच्चों का इलाज करा रहे थे। हालत में सुधार न होने पर दोनों को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। खून की जांच के बाद गुरुवार शाम स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। जिला संक्रामक रोग नियंत्रण विभाग के नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ आरएस मिश्रा ने बताया कि सिकंदरपुर में बच्चों को स्वाइन फ्लू होने की रिपोर्ट उन्हें लखनऊ से मिल गई है। शुक्रवार सुबह जिले से स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव भेजा जाएगा। जिसके बाद यह पता चल सकेगा कि बच्चे घर पर ही स्वाइन फ्लू की चपेट में आए हैं या वह कहीं और संक्रमित हुए हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह गांव में पीड़ित परिवार को टेमीफ्लू की दवा बांटने के साथ ही अन्य जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

भाई, बहन को हुआ स्वाइन फ्लू
अजगैन थानाक्षेत्र के सिकंदरपुर गांव का मामला
कई दिन से आ रहा था बुखार, लखनऊ में जांच से हुई पुष्टि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें