फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीआरपी बढ़ाने को मीडिया दे रही तूल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गोरखपुर के अस्पताल में बच्चों की मौत के कारणों पर स्वास्थ्य मंत्री, सांसदों और मंत्रियों के बयान की उन्हें जानकारी नहीं है। वे पूरी जानकारी करने के बाद ही कोई बयान देंगे। पत्रकारों के बार-बार पूछे जाने पर कहा कि मीडिया टीआरपी बढ़ाने के लिए मामले को तूल दे रही है।

रविवार को डाक बंगले में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पत्रकारोें जब गोरखपुर अस्पताल में आक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत, स्वास्थ्य मंत्री के बयान (अगस्त में होती बच्चों की मौत) और कई भाजपा सांसदों के बयान पर प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने टालने की कोशिश की।
विज्ञापन


बार-बार पूछे जाने पर बोले कि मीडिया टीआरपी बढ़ाने के लिए इसे तूल दे रही है। यह भी कहा कि उन्हें मामले की पूरी जानकारी नहीं है। साथ ही कहा कि मृत बच्चों के परिजनों के साथ पूरी सरकार की संवेदना है।

इसके बाद मंत्री ने बताया कि जिले के स्वास्थ्य विभाग में तैनात एक कर्मचारी की नियुक्ति से लेकर अवैध वसूली की शिकायत पर जांच के आदेश दिए गए हैं। जल्द ही उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


लालापुर-पकौरा मार्ग पर 90 लाख से बनी सड़क की टीएसी जांच कराई जाएगी। इसमें शिकायत के बावजूद लेखाकार और कैशियर ने भुगतान कर दिया। उनकी भूमिका की भी जांच होगी। उन्होंने प्रदेश सरकार के कार्य भी गिनाये। इस मौके पर सांसद, विधायक के अलावा अधीक्षण अभियंता शैलेश अग्रवाल भी मौजूद रहे।

गोरखपुर में बच्चों की मौत पर बोले मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह
कहा, 90 लाख से बनी सड़क की कराई जाएगी टीएसी जांच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें