फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

coronavirus in kanpur: कोविड लैब में 600 सैंपलों की जांच लटकी, अधिक सैंपल होने के कारण आ रही समस्या

Sat, 02 May 2020 06:09 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग की कोविड लैब में 600 सैंपल की जांच लटक गई है। अधिक सैंपल की जांच लंबित हो जाने के कारण स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलों की संख्या कम कर दी है। काम चलाने के लिए कुछ नए और कुछ पुराने सैंपल मिलाकर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की कोविड लैब में दो आरटी पीसीआर मशीनों से ही जांच हो रही है। दोनों मशीनों की अधिकतम क्षमता डेढ़ सौ तक सैंपल की जांच करने भर की है। स्वास्थ्य विभाग के पास जीएसवीएम के अलावा केजीएमयू और झांसी की लैब विकल्प के रूप में उपलब्ध है लेकिन वहां अन्य जिलों के सैंपल बढ़ने से इन संस्थानों ने सैंपल लेने से हाथ खड़े कर दिए हैं।

इसके अलावा कोविड लैब के ज्यादातर टेक्नीशियन लगातार काम कर रहे हैं। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने लगातार काम करने वाले कर्मचारियों को क्वारंटीन किए जाने के लिए माइक्रोबायोलॉजी विभाग को पत्र लिखा है। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. आरती लालचंदानी का कहना है कि सैंपल की संख्या देखते हुए एक और मशीन की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें