पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गांव सैफई में मौजूद सरकारी इमारतों पर बिजली विभाग की गाज लगातार गिर रही है। करीब सप्ताह भर पूर्व यहां की हवाई पट्टी की काटी गई बिजली तो जुड़ी नहीं, ट्रांजिस्ट हॉस्टल समेत चार सरकारी इमारतों की भी बिजली काट दी गई। इन चारों पर करीब 60 लाख रुपये की बकायेदारी है।
विभाग के अधीक्षण अभियंता एसके शर्मा ने बताया कि सैफई के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर 5.68 लाख रुपये व ट्रांजिस्ट हॉस्टल पर 36.41 लाख रुपये बिजली बिल का बकाया है। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी डाक बंगला पर 5.68 लाख रुपये और कृषि उत्पादन मंडी परिषद पर 18.37 लाख रुपये के बिलों का बकाया बना हुआ है।