यूपी की 14 सीटों सहित चित्रकूट-बांदा संसदीय सीट पर मतदान शुरू हो चुका है। बूथों पर मतदान को लेकर लोगों का उत्साह देखते बन रहा है। सुबह 6 बजे से ही बूथों के बाहर मतदाताओं की लाइन लगना शुरू हो गयी। वोट डालने को लेकर बूथों पर महिलाओं की भी खासी भीड़ दिखाई दी।
चित्रकूट में भरतकूप क्षेत्र के खपटिहा गांव में मतदान का बहिष्कार होने की सूचना पकर एसडीएम मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया।
विज्ञापन
2 of 14
मतदान केंद्र के बाहर लगी कतारें
फतेहपुर के किशनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मडौली पोलिंग बूथ पर ईवीएम की खराबी के चलते वोटिंग रुकी हुई है। फतेहपुर के असोथर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय सरायखाली में एक बूथ पर मशीन खराब होने की वजह से 7:45 बजे तक मतदान शुरू नहीं हो पाया।
विज्ञापन
3 of 14
मतदान का इंतजार करती महिलाएं
बांदा के अतर्रा के बूटूबाई इंटर कॉलेज ओरन रोड में वोटिंग मशीन की पैड खराब होने के कारण 10 मिनट देर से गेट खोला गया। बूटूबाई आवासीय इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 196 में कीपैड काम नहीं कर रहा था जिससे अधिकारियों में हडकंप मच गया जोनल मजिस्ट्रेट जगमोहन सिंह ने आनन फानन इंजीनियर बुलाकर गडबडी को ठीक कराया तब जाकर गेट खोला गया लोगों में आक्रोश देखा गया।
4 of 14
लोगों में नजर आया गजब का उत्साह
बांदा में बीएलओ द्वारा पर्ची ना मिलने पर लगभग 50 से अधिक लोगों ने बूटूबाई इंटर कॉलेज ओरन रोड पर गेट के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। नगर के वार्ड नंबर 4 ,5 एवं 6 के निवासी कैलाशिया , राम नरेश, मुन्नी, कमला, रामखेलावन ,ओमप्रकाश ,जीतू ,राजकुमारी ,रेखा आदि सहित आधा सैकड़ा लोगों ने नाराजगी जताई ।
विज्ञापन
5 of 14
मतदाताओं को जानकारी देते स्काउट के बच्चे
चित्रकूट राजापुर के सगवारा और शहर के यू आर सी में स्थित एक बूथ में मशीन खराब लगभग 20 मिनट तक मतदान प्रभावित रहा। शहर के लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज पानी में बैटरी डाउन होने से नहीं चल पा रही ईवीएम मशीन 8:30 बजे दूसरी मशीन लगाने का काम शुरू हुआ थोड़ी देर में चालू हो सकेगा मतदान।
विज्ञापन
6 of 14
मतदान कें लिए पहुंचीं महिलाएं
चित्रकूट में सुबह 9 बजेतक 8.50 प्रतिशत वोटिंग हुई तो बांदा में 11 प्रतिशत मतदान हुआ। बबेरू में 11.50 प्रतिशत, नरैनी में 11.20 प्रतिशत, बांदा सदर में 12.30 प्रतिशत वोटिंग हुई। फतेहपुर में सुबह 9 बजेतक 8.87 प्रतिशत वाेटिंग हुई।
विज्ञापन
7 of 14
मतदान के बाद स्याही दिखाकर सेल्फी लेतीं महिलाएं
चित्रकूट मानिकपुर के पाठा क्षेत्र में मतदान को लेकर उत्साह लेकिन धूप के कारण लाइन में लगे लोग हो रहे परेशान इसके बावजूद लोगों में वोट डालने को लेकर उत्साह नजर आ रहा है।
अतर्रा फतेहगंज क्षेत्र के 384 बूथ संख्या में कुल 686 मतदाता है। सुबह 9:30 बजे तक 211 वोट पड़ चुके हैं। ईवीएम खराब होने की वजह से यहां मतदान प्रभावित हो रहा है।
8 of 14
वोटिंग के दौरान महिलाएं
बाँदा में मतदान के दिन 1 दर्जन मोहल्ले में पानी संकट से नाराज लोगों ने वोट डालने से मना कर दिया। जिसके बाद SDM व CO और जलसंस्थान के आलाधिकारी उन्हें समझाने की कोशिश में लगे हुए हैं लेकिन स्थानीय लोग मानने को तैयार नहीं हैं। इसमें कटरा, छावी तालाब नुनिया मुहाल, न्यू मार्केट, लोधा कुआँ, बलखण्डी नाका आदि मोहल्ले शामिल हैं।
9 of 14
मतदान के दौरान पोलिंग सेंटर पर लगी लंबी कतार
चित्रकूट मानिकपुर कोटा कड़ैला के मतदाता मूल भूत सुविधाओ को लेकर मतदान का बहिष्कार किया। पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद करीव दो दर्जन ग्रामीणों से मतदान कराया। पुराना मानिकपुर के बूथ 185 में ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते करीब एक घंटे 20 मिनट तक मतदान बाधित रहा। करीब 8:15 बजे तकनीकी खराबी दुरस्त होने के बाद मतदान शुुुरु हो सका। इस दौरान सैकड़ो मतदाता बिना मतदान किये घर वापस लौट गए। निही, नागर, कल्याणपुर, आदि संवेदन शील इलाको में मतदाताओं की भारी भीड़ रही।
10 of 14
मतदाताओं का इंतजार करता पोलिंग बूथ
11 बजे तक फतेहपुर बांदा और चित्रकूट पर मतदान प्रतिशत
फतेहपुर में 23.5 प्रतिशत, खागा में 19.35 प्रतिशत, अयाहशाह में 16 प्रतिशत, बिंदकी में 23 प्रतिशत, हुसैनगंज में 23 प्रतिशत, जहानाबाद में 26.50 प्रतिशत मतदान रहा। कुल मिलाकर फतेहपुर में 11 बजे तक 21.58 प्रतिशत मतदान हुआ।
11 बजे तक बांदा में कुल 24.58 प्रतिशत हुआ मतदान। बबेरू में 28.50 प्रतिशत, नरैनी में 26.80 प्रतिश्त, मानिकपुर में 20.24 प्रतिशत, चित्रकूट 20.69 प्रतिशत, बांदा 27.20 प्रतिशत मतदान रहा।
11 of 14
ईवीएम खराब होने पर दूसरी ईवीएम लगाते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट की ग्राम पंचायत चौराहा के बूथ संख्या 22 कि ईवीएम मशीन तकनीकी कारणों से बिगड़ गई जिससे लगभग 45 मिनट मतदान नहीं हो सका। इस दौरान मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही। पीठासीन अधिकारी लक्ष्मण राम ने बताया कि ईवीएम के खराब होने की सूचना सेक्टर मजिस्ट्रेट को देने के बाद नई मशीन लगाई गई।
प्रशासन की बड़ी लापरवाही आई सामने ।ग्राम पंचायत नादिनकुर्मियान के मतदान स्थल प्राथमिक विद्यालय में विकलांगों के लिए विकलांग सारथी ना होने के कारण विकलांगों को भारी मशक्कत करना पड़ रही है।
चित्रकूट के राजापुर के राजकीय बालिका विद्यालय के बूथ संख्या 5 पर ईवीएम मशीन खराब होने के कारण लगभग 30 मिनट मतदान बंद रहा।
12 of 14
महोबा में 127 नंबर पोलिंग बूथ पर हुआ पुनर्मतदान
- फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय सीट की विधानसभा चरखारी के ग्राम फदना की पोलिंग बूथ संख्या 127 में 29 अप्रैल को मतदान के बाद ईवीएम गायब होने के बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर 6 मई को पुनर्मतदान हुआ। इस दौरान ढोल नगाड़े के बीच मतदाताओं का स्वागत हुआ। गौरतलब है कि 29 अप्रैल को ग्राम फदना के बूथ संख्या 127 की ईवीएम स्ट्रांग रूम तक न पहुंच पाने के कारण हड़कंप मच गया था। 12 बजे तक इस बूथ पर 30 प्रतिशत मतदान हुआ।
13 of 14
वोट डालने के बाद 104 वर्षीय सुखदेइया
बांदा के अतर्रा में ग्राम बसरेही की 104 वर्षीय महिला सुख देइया को अनीष कुमार गौतम एवं स्वयं सेवकों ने घर से रिक्शा में लाकर बूथ में वोट डलवाया। वृद्ध महिला ने वोट डालने के बाद कहा कि आज की राजनीति में नेता केवल वोट मांगने हेतु वोटरो के पास आते हैं जबकि पहले ऐसा नहीं था। नेता जनता के सुख दुःख में बराबरी की भागीदारी करते थे।
बांदा में महिला डिग्री कॉलेज के बाद लगी मतदाताओं की लंबी कतारें
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत धीरे-धीरे बढ़ रहा है। दस्यु प्रभावित क्षेत्रों में मतदान करने उत्साह नजर आ रहा है।कई स्थानों पर महिलाएं समूह बनाकर नाचते गाते मतदान करने निकली तो कई स्थानों पर डकैतों की दहशत भी दिखी। हालांकि पूरे क्षेत्र में कहीं डकैतों के फरमान जारी होने की बात ग्रामीणों ने नहीं कही है।सुबह 7:00 बजे से 1:00 बजे तक इन क्षेत्र के बूथों में मतदाताओं की लंबी लाइन देखी गई इसके बाद ज्यादातर बूथों में सन्नाटा पसरा रहा अब तक दस्युप्रभावित क्षेत्रों में 40% से अधिक मतदान हो चुका है।