फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: पोलिंग पार्टियां रवाना, आज होगा यूपी की 14 सीटों पर पांचवें चरण का मतदान

Mon, 06 May 2019 07:29 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बूथों के लिए रवाना होती पोलिंग पार्टियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 में यूपी की 14 सीटों सहित चित्रकूट-बांदा संसदीय सीट पर 6 मई को वोट डाले जाएंगे। जिसके लिए पोलिंग पार्टियां शहर के चित्रकूट इंटर कालेज से रवाना हो गई। जनपद की दो विधानसभाओं मानिकपुर व चित्रकूट के लिए वोट डाले जाएंगे।
विज्ञापन


रविवार की सुबह थोड़ा बूंदाबांदी व आसमान पर बादल छाने से बेहद राहत रही लेकिन दोपहर बाद उमस बढ़ गई। रवानगी स्थल पर कई महिला डयूटीरत कर्मचारी छोटे बच्चों को लेकर आई थीं। 6 मई को मतदान होगा। जिसके के लिए जिले के 839 बूथों के लिए पार्टी रवाना हो गई है। 3356 कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। अति संवेदनशील 84 बूथ है। 

आधुनिक सुविधाओं से लैस रहेंगे बूथ, सेक्टर मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात, बनाए गए पिंक बूथ

लोकसभा चुनाव के 5वें चरण के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुई - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव के लिए महिला मतदाताओं की उपस्थिति के लिए पिंक बूथ बनाएं गए है। पिंक बूथ की खास बात यह कि इसमें महिला कर्मचारी की ही तैनाती की गई है।  मतदान के दौरान माइक्रो ऑब्जर्वर 133 रहेंगे।

47 सेक्टर व 21 जोनल के साथ ही 4 सुपर जोनल मजिस्ट्रेटों की तैनाती रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए 10 सीएम पैरामिलिट्री, 2 कंपनी पीएसी, 4 सीओ, 17 इंस्पेक्टर, 208 सब इंस्पेक्टर, 296 हे. कांस्टेबल, 1674 कांस्टेबल, 2052 होमगार्ड की तैनाती रहेगी।

जिले में सीआरपी एफ लखनऊ, सुल्तानपुर, हापुड़,, ललितपुर व जालौन ट्रेनिंग सेंटर से फोर्स आयी है।आधुनिक सुविधाओं से बूथ लैस रहेेंगे। जिसमें 125 वीडीयो ग्राफर रहेंगे।94 बूथोें का सीधा प्रसारण, साथ ही दिव्यांग के लिए एक साथी की व्यवस्था की गई है। 

फतेहपुर में मतदान कराने के लिए सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियां देर शाम पहुंच गईं। शहर के विज्ञान भवन से इन्हें विधानसभावार रवाना किया गया। पार्टियों की रवानगी सुनिश्चित कराने के लिए चुनाव के सामान्य प्रेक्षक विजय कुमार नायक और व्यय प्रेक्षक दीप्ति आई पेरूमल भी पहुंची। डीएम संजीव सिंह, सीडीओ चांदनी सिंह, पुलिस अधीक्षक कैलाश सिंह, एडीएम पप्पू गुप्ता और एएसपी पूजा सिंह ने पोलिंग पार्टियों को उनके ड्यूटी के मुताबिक बस्ते उपलब्ध कराकर बूथ तक पहुंचने के लिए वाहनों का प्रबंध कराया। 

पार्टियों की रवानगी के दौरान बड़े पैमाने पर महिला मतदान कार्मिकों ने निजी स्वास्थ्य और बच्चों से संबंधित समस्याओं का हवाला देकर ड्यूटी कर पाने में असमर्थता जाहिर कर दी। जिस पर सभी की समस्याओं को देखते हुए डीएम ने एक के बाद एक तीस शिक्षिकाओं की ड्यूटी काटी। जिनको ड्यूटी से हटाया गया, उनके स्थान पर रिजर्व कर्मचारियों के कोटे से ड्यूटी लगाई गई।

 
विज्ञापन

2045 मतदेय स्थालों के लिए पोलिंग पार्टियों को दोपहर ढाई बजे तक रवाना कर दिया गया। पार्टियों की रवानगी के दौरान जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के लिए लगी 219 नंबर बस में पुलिस बल ने कब्जा कर लिया। जिससे मतदान कार्मिकों के लिए जगह नहीं बची।

जिससे उन्हें बदले में डीसीएम उपलब्ध कराई गई। कार्मिकों ने डीसीएम से ड्यूटी जाने से इंकार कर दिया। ऐसी स्थिति में कार्मिकों को एक छोटी बस और एक कार से बूथों के लिए रवाना किया गया। पोलिंग पार्टियों की रवानगी में सभी एसडीएम, सभी विधानसभाओं के एआरओ, डीएसओ अंजनी कुमार सिंह, पूर्ति निरीक्षक आलोक मिश्र और एआरटीओ प्रशासन अरविंद त्रिवेदी रहे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें