फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: आईजीआरएस पोर्टल पर आईं 5631 शिकायतें, 3250 लोग मिले असंतुष्ट…61वें पायदान पर लुढ़की जिले की रैंकिंग

Tue, 11 Mar 2025 03:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बता दें कि शिकायतों के निस्तारण की मॉनीटरिंग के लिए अफसरों को लगाया था, पर फरवरी में रैंकिंग सुधरने के बजाय आठ अंक लुढ़क गई। 5631 शिकायतों के फीडबैक में 3250 शिकायतकर्ता असंतुष्ट मिले।
विज्ञापन
आईजीआरएस पोर्टल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की सख्ती के बावजूद फरवरी में आईजीआरएस पोर्टल पर आईं शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण नहीं किया गया। सीएम कार्यालय से 5631 शिकायतों का फीडबैक लिया तो 42.28 फीसदी लोग असंतुष्ट मिले। इसकी वजह से जिले की रैंकिंग 103 अंकों के साथ 61वें पायदान पर पहुंच गई। जनवरी में 53वीं रैक हासिल हुई थी।

विज्ञापन

जिलाधिकारी ने जिले की कमान संभालने के बाद से जनता दर्शन, निरीक्षण से अधिकारियों को काम के प्रति संवेदनशील बनाने की दिशा में कदम बढ़ाए और जवाबदेही तय की थी। इससे जनवरी की रैंकिंग में 130 अंकों में 118 अंक मिले थे।
3250 शिकायतकर्ता असंतुष्ट मिले
शिकायतों के निस्तारण की मॉनीटरिंग के लिए अफसरों को लगाया था, पर फरवरी में रैंकिंग सुधरने के बजाय आठ अंक लुढ़क गई। 5631 शिकायतों के फीडबैक में 3250 शिकायतकर्ता असंतुष्ट मिले। 94 शिकायतें डिफाल्टर में रहीं। इससे साफ है कि आख्या लगाने वाले कर्मचारी मौके पर बिना जाए रिपोर्ट लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनता की समस्याओं को बेहतर लाने के लिए अफसरों-कर्मचारी पर सख्ती बरती जा रही है। असंतुष्ट लोगों से दोबारा बात कर समस्या निस्तारित की जाएगी। रैंक बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास होंगे।  -जितेंद्र प्रताप सिंह, जिलाधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें