फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से उतरे व्यापारी के पास मिले 52 लाख रुपये, झोले में थीं दो हजार और पांच सौ के नोटों की गड्डियां

Thu, 01 Apr 2021 11:39 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पांच सौ और दो हजार के नाेटों की गड्डियां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एक्सप्रेस की पैंट्रीकार में मिले 1.40 करोड़ रुपये से भरे बैग की तफ्तीश चल ही रही थी कि गुरुवार को चौरीचौरा एक्सप्रेस से शहर आए फतेहपुर के खागा के एक व्यापारी के झोले से 52 लाख रुपये बरामद हुए हैं। इनकम टैक्स विभाग व्यापारी से पूछताछ कर रहा है।
विज्ञापन


सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर गुरुवार को ट्रेन आई तो खागा का व्यापारी विकास गुप्ता प्लेटफार्म नंबर दस की ओर से रेल लाइन पार करके घंटाघर जाने लगा। पटरियां पार करते देख आरपीएफ के एसआई राहुल यादव और सिपाही कारेलाल शर्मा ने उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान व्यापारी के पास मिले झोले में नोटों की गड्डियां देख दोनों जवान हैरान हो गए।

व्यापारी को जीआरपी को सौंप दिया गया। जीआरपी सीओ की मौजूदगी में रुपये गिने गए तो 52,36,720 रुपये मिले। विकास गुप्ता ने बताया कि वह खागा में साबुन, अगरबत्ती और पान मसाले का व्यापार करता है।
विज्ञापन


कानपुर के व्यापारियों से माल खरीदता है उसी का पैसा देने आया था। किस व्यापारी को कितना पैसा देना है इसके बाबत वह पूरी जानकारी नहीं दे सका। जीआरपी ने रकम जब्त कर इनकम टैक्स विभाग को सूचना दी। देर शाम विभाग की टीम ने व्यापारी से पूछताछ भी की।

 
विज्ञापन

झोले में थीं ये गड्डियां
-2000 की तीन गड्डियां 
-500 की 86 गड्डियां  
-200 की 15 गड्डियां

कहीं पंचायत चुनाव में तो रकम नहीं खपानी थी
आरपीएफ ने जब व्यापारी को पकड़ा तो उसने बताया कि वह कानपुर के भूसाटोली में अपने एक रिश्तेदार के यहां आ रहा था। जीआरपी उस रिश्तेदार के बारे में पता कर रही है। वहीं अधिकारी अनुमान लगा रहे हैं कि रुपयों का इस्तेमाल कहीं पंचायत चुनाव में तो नहीं होने वाला था। आतंकी गतिविधियों, फिरौती या किसी अन्य आपराधिक गतिविधियों में धन के इस्तेमाल तो होने वाला था।

पूछताछ लगातार जारी है लेकिन व्यापारी रुपये के स्रोत की सही जानकारी नहीं दे पा रहा है। एटीएस, आईबी और आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है। हर बिंदु पर पड़ताल की जाएगी। 
कमरुल हसन खां, सीओ जीआरपी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें