फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पसंदीदा ब्रांच की चाह में एचबीटीयू छोड़ गए 519 छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। पसंदीदा ब्रांच और कॉलेज मिलने के बाद 519 छात्र-छात्राओं ने एचबीटीयू में फीस जमा कर सीट लॉक करने के बावजूद प्रवेश निरस्त करा दिया है। इनमें बीटेक के सर्वाधिक 368 विद्यार्थी शामिल हैं। अधिकांश बीटेक छात्रों ने दूसरे संस्थानों में कंप्यूटर साइंस या अपनी पसंद की ब्रांच मिलने के बाद दाखिला वापस लिया है। सभी ने फीस वापसी के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन



एचबीटीयू में शैक्षिक सत्र 2026-27 के स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। संचालित पाठ्यक्रमों के लिए काउंसलिंग में करीब छह हजार से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान बीटेक के अलावा बीएस-एमएस (बैचलर ऑफ साइंस-मास्टर ऑफ साइंस) के 16, बीबीए के छह, बीटेक बायोटेक्नोलॉजी के 13, बीफार्मा व बीटेक लेटरल के 21 और एमसीए के 10 विद्यार्थियों ने प्रवेश निरस्त कराया है।


इसी तरह एमएससी बायोकेमिस्ट्री के दो, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी के आठ, एमएससी फॉरेंसिक बायोएनालिटिक्स के एक, एमएससी मैथमेटिक्स एंड डाटा साइंस के चार और एमएससी केमिकल साइंस के चार विद्यार्थियों ने भी दाखिला वापस लिया है। एमबीए के 40 विद्यार्थियों समेत अन्य पाठ्यक्रमों के अभ्यर्थियों ने भी प्रवेश निरस्त कराने के साथ फीस वापसी के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन



विवि की डीन एकेडमिक्स डॉ. वंदना कौशिक ने बताया कि पसंदीदा ब्रांच या कॉलेज मिलने के बाद विद्यार्थियों का प्रवेश निरस्त कराना सामान्य प्रक्रिया है। दो स्पॉट काउंसलिंग के बाद सीटें लगभग भर चुकी हैं। कुछ सीटें अभी भी शेष हैं। बुधवार को बैठक में तीसरी स्पॉट काउंसलिंग कराने पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें