फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 6 की मौत 98 अन्य संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर कानपुर। कोरोना संक्रमण से शुक्रवार को 6 और मरीजों की मौत हो गई। कोरोना से मरबे वालों की संख्या 111 हो गई है। सरकारी और निजी जांच में 98 अन्य लोगों में इस वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई। मरीजों की संख्या भी बढ़कर 2217 हो गई है इनमें से 12 साल 38 1238 मरीज ठीक भी हो चुके हैं एक्टिव प्लस केस 868 हैं। उधर, मरीज बढ़ने की वजह से हैलट के कोविड-19 वार्ड और आईसीयू के सभी बेड फुल हो गए हैं। मरीजों को दूसरे अस्पतालों में भेजा जा रहा है। कोरोना संक्रमण के वजह से लाल कुर्ती कैंट निवासी 62 वर्षीय वृद्ध, बर्रा निवासी 61 वर्षीय वृद्ध, सतरंजी मोहाल निवासी 40 वर्षीय महिला, ढकना पुरवा निवासी 13 वर्षीय किशोरी, रतनलाल नगर निवासी 50 वर्षीय वृद्धा और दबौली निवासी 44 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई। इनमें से दबौली निवासी वृद्धि की मृत्यु घर में हुई। सीएमओ के अनुसार कोरोना के इन मरीजों को हाइपरटेंशन, डायबिटीज, सास लेने में तकलीफ, पेट की दिक्कत, सेप्सिस, निमोनिया आदि बीमारियां थी। वही संक्रमित मिले 98 मरीज मेडिकल कॉलेज परिसर, लालकुर्ती कैंट, सहाय नगर, हंस पुरम, फीलखाना, नवाबगंज, परम पुरवा, कृष्णा नगर, गांधीग्राम, पनकी, आनंद बाग, चंद्रनगर, रतनलाल नगर, साहब नगर, आरके पुरम, गीता नगर, बारासिरोही, बिल्हौर, बाबू पुरवा, मस्वानपुर, रेलवे स्टेशन, श्याम नगर, जरौली, गुजैनी कच्ची बस्ती, सहदुल्लापुर, रामपुरम सफीपुर, राजीव नगर, नेहरू नगर, अरमापुर स्टेट, एचएएल, घूमनी बाजार फेथफुल गंज, हरवंश मोहाल, गडरियामोहाल, काजी खेड़ा, हरजिंदर नगर, कबाड़ी मार्केट, कछियाना, भगवत दास घाट, रायपुरवा, मोती नगर, इंदिरा नगर, फजलगंज, लाल बंगला, विजयनगर काकादेव, पटकापुर, ट्रांसपोर्ट नगर, ग्वालटोली नसीमाबाद, कैनाल रोड, किदवई नगर, कौशलपुरी, एल्डिको गार्डन, स्वरूप नगर आदि मोहल्लों के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें