कानपुर। सप्ताह के आखिरी दो दिनों में शनिवार रविवार को सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर महानगर में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। इन दो दिनों में किराना, दूध, सब्जी, दवा की दुकान, पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। जिलाधिकारी डॉ ब्रह्मदेव राम तिवारी के अनुसार इन दो दिनों में आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलने का समय सुबह 6 बजे से 10 बजे तक और शाम को 5 से 8 तक रखा गया है। इस दौरान अंडा, मछली, मीट और ब्रेड की दुकानें भी खुली रहेंगी। होम डिलीवरी के माध्यम से सुबह 6 बजे से रात के 9 बजे तक आवश्यक वस्तुएं घर पर बनाई जा सकती हैं। गैस की आपूर्ति भी सुचारू रहेगी। जिलाधिकारी के दर्शन निर्देश दिया गया है कि 2 दिनों के लिए लॉकडाउन के दौरान अनावश्यक सड़कों पर निकलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी जो लोग किसी आवश्यक कार्य से बाहर जा रहे हैं उन्हें मास्क लगाना जरूरी है। इसी तरह दुकानदारों को भी मास्क लगाना जरूरी है और दुकानों के आगे एक एक मीटर के दायरे में गोले बनाकर रखना भी आवश्यक है। सभी एटीएम और संबंधित थाना क्षेत्र सुबह से देर शाम तक पेट्रोलिंग पर रहेंगे।