कानपुर। राहुल शुक्ला फोटो ऐप में है ------------------------- शहर की तुबा का ऑनलाइन निकाह गुरुवार को दुबई के वकील अहमद के साथ हुआ। कोविड-19 के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का निकाह में विशेष ध्यान रखा गया। घर के 20 लोगों को ही इसमें शामिल किया गया। निकाह के बाद तुबा को फोन पर परिजनों और दोस्तों यारों ने बधाई दी। लॉक डाउन खत्म होने के बाद जब स्थितियां सामान्य होगी तब इसका रिसेप्शन किया जाएगा। बताते चलें जाजमऊ के बड़े टेनरी संचालक असद कमाल ईराकी की बेटी तुबा का विवाह दुबई के वकील अहमद के साथ 12 अप्रैल को दुबई में होना था। विवाह को लेकर पूरी तैयारी भी हो गई थी। पर मार्च में कोरो ना संक्रमण के चलते देशभर में लाक डाउन हो गया था। जिसके चलते विभाग की तिथि आगे बढ़ानी पड़ी। दोनों परिवारों में तय हुआ कि 28 मई को निकाह ऑनलाइन किया जाएगा। जिसके चलते गुरुवार को असद कमाल ईराकी के जाजमऊ स्थित आवास में ऑनलाइन निकाह की रस्म पूरी हुई। इस मौके पर असद ने जिला प्रशासन से कोविड-19 के अनुसार अनुमति ली और निकाह की रस्में पूरी की। असद ने बताया जब लाभ डाउन पूरी तरीके से सही हो जाएगा और कोविड-19 की स्थिति सामान्य होगी तब एक पार्टी आयोजित होगी।