फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयी प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। सीपी स्कूल में विज्ञान महोत्सव के समापन पर स्कूल के विजेता सूर्यांश, भानू प्रताप तिवारी व केवीपी की फरीन अंसारी को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

गुरुवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी लखनऊ के निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब की ओर से सीपी विद्या निकेतन इंटर कालेज में दूसरे दिन विज्ञान महोत्सव का समापन हुआ। मुख्य अतिथि एसडीएम अनिल कुमार, डीआईओएस कमलेश बाबू व विधायक अमर सिंह खटिक, प्रबंधक सत्यप्रकाश अग्रवाल, डायरेक्टर डा. मिथलेश अग्रवाल, समन्वयक दीपिका राजपूत ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कहा कि विज्ञान को मानव कल्याण में लगाना चाहिए। विज्ञान से ही समाज को सरल, सुगम बनाया जाता है।

इस दौरान अतिथियों ने अलग अलग विषयों से संबंधित विजेता सूर्यांश, भानू प्रताप तिवारी केतन, अनमोल तिवारी, फरीन को पुरस्कृत किया। विधायक ने सभी विजेता बच्चों को नगद पुरस्कार प्रदान किए। प्रधानाचार्य योगेश तिवारी, आरके बाजपेई, डा. मनोज तिवारी ब्रजेश पांडेय, प्रदीप यादव, डा. विजय बाबू गुप्ता, अनिल सिंह तोमर, धर्मेंद्र मिश्रा, उमेश दीक्षित, बिनीता अवस्थी, अतुल सिंह, अरुण कुमार व्यास आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें