इटावा। भरथना नगर पालिका ने मंगलवार को अभियान चलाकर सात किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की है। दुकानदारों से 6950 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
नायब तहसीलदार विशाल सिंह यादव के दिशा निर्देशन में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद रामआसरे कमल के नेतृत्व में चलाये गए अभियान के तहत अधिकारियों व कर्मचारियों ने नगर के प्रमुख बाजार तिलक रोड, बजाजा लाइन, नेविलगंज, गल्ला मंडी, आजाद रोड आदि मुहल्लों में दुकानदारों के यहां छापा मारा। अर्थदंड के रूप में 6950 रुपये वसूले हैं।