फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खागा : सीसीटीवी कैमरों से जीटी रोड लैस करने की पहल

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कस्बे के अंदर सार्वजनिक स्थानों व उसके आसपास सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए खागा कोतवाल ने पहल की है। उन्होंने व्यापारियों से बातचीत कर यह कहा कि अगर व्यापार मंडल इस ओर ध्यान दें तो खागा कस्बे के जीटी रोड को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जा सकता है। इसका पूरा फायदा व्यापारियों को मिलेगा। इसका कंटोल रूम चौकी खागा के भवन को बनाने की बात कही गई है।
विज्ञापन


फिलहाल खागा कस्बे में पुलिस महकमे की ओर से कोई भी कैमरा नहीं लगा है। हालांकि पहले चौक चौराहे पर एक कैमरा लगाया गया था जो बंद हो चुका है। मौजूदा समय कस्बे के अंदर कई स्थानों पर इसकी सख्त जरूरत है। ऐसे में खागा कोतवाल सुरेश चंद्र ओमहरे ने व्यापार मंडल के साथ इस गंभीर मुद्दे पर बातचीत की।

उन्होंने यह कहा कि व्यापारी आपसी सहयोग के जरिए इस समस्या को सुलझा सकते हैं। थोड़ा-थोड़ा योगदान कर व्यापारी खुद कैमरों को खरीदें। पुलिस उसे सही जगह पर लगवाने में उनकी सहायता करेगी। कैमरे लगते हैं तो इन्हें देखने के लिए हाल ही में बनी खागा कस्बा चौकी का भवन भी मौजूद है। सीसीटीवी कैमरों से हर समय, अराजकतत्वों पर नजर बनी रहेगी।
विज्ञापन


खागा बस अड्डे, नौबस्ता रोड मोड, बैंक के सामने, चौक चौराहा, सराफा गली मोड़, तहसील के सामने ऐसी जगहों को चिन्हित किया गया है। हालांकि अभी तक व्यापार मंडल की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें