फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट, नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भीतरगांव (कानपुर)। गांव समाज की भूमि पर कब्जे को लेकर शनिवार की देर शाम गहोलिनपुरवा गांव में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी चले। जिसमें सात महिलाओं समेत नौ लोग घायल हुए। इनमें तीन घायलों को सीएचसी से कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामकुमार कुरील का खेत बस्ती के किनारे है। उसके खेत और सड़क के बीच में थोड़ी खाली जगह है जिसपर पड़ोसी रामश्री घूरा डालती है और वहीं पर ईंधन-कंडे जमा किए हुए है। रामकुमार को इसपर एतराज है। बीते शुक्रवार को इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।
इधर, शनिवार की शाम फिर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। रामकुमार ने खाली जगह पर जमा ईंधर में आग लगा दी। जिसपर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

एक पक्ष से रामश्री (68), सीमा (19), अभिषेक (16) और दिव्या (15) जबकि, दूसरे पक्ष के रामकुमार (70), क्षमा (22), रीना (29), नेहा (28) और पूजा (18) घायल हो गए। झगड़े की सूचना पाकर पुलिस मौके पर गई और घायलों को एंबुलेंस में लदवाकर सीएचसी भीतरगांव भेजा। जहां से रामश्री, क्षमा और पूजा को हैलट अस्पताल (कानपुर) रेफर किया गया है। कोतवाल दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें